अभी अभी

पहले इस जनसंख्या बम को तो काबू में कर लें


ए भाई बेहद चिंता वाली खबर आ रही है. यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत इस दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा... चीन को पीछे छोड़ते हुए हम सबसे ज्यादा आबादी वाली नंबर एक की कुर्सी पर बैठ जाएंगे... रिपोर्ट के मुताबिक तो ये भी बात सामने आ रही है कि अगले सात सालों में ही हम चीन को पीछे छोड़ देंगे...

- जनसंख्या में भारत 2022 में ही चीन को पीछे छोड़ देगा

- 2015 से 2050 तक बढ़ने वाली जनसंख्या में आधे से ज्यादा का योगदान भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, इथोपिया, तंजानिया, अमेरिका, इंडोनेशिया और युगांडा का होगा

- यूनाइटेड नेशंस की इस रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के भीतर इस दुनिया की जनसंख्या करीब 2 अरब 40 करोड़ बढ़ जाएगी

- साल 2050 तक दुनियाभर में 9 अरब 70 करोड़ लोग हो जाएंगे

- साल 2100 तक तो दुनिया की जनसंख्या 11 अरब 20 करोड़ को भी पार कर जाने की बात कही गयी है

- 2050 तक अफ्रीका के 28 देशों की जनसंख्या दोगुनी हो जाएगी

- 35 साल के भीतर नाइजीरिया की जनसंख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो जाएगी

CHANGING OF THE GUARD: THE TOP FIVE MOST POPULATED COUNTRIES

                   2015 2050 2100

1. China – 1.4million 1. India – 1.7million 1. India – 1.7million
2. India – 1.3million 2. China – 1.3million 2. China – 1.0million
3. USA – 322,000 3. Nigeria – 399,000 3. Nigeria – 752,000
4. Indonesia – 258,000         4. USA – 389,000 4. USA – 450,000
5. Brazil – 208,000 5. Indonesia – 322,000 5. DR Congo – 389,000
                 
कहने का मतलब ये है कि इतनी सारी योजनाओं के बाद भी हमारी जनसंख्या काबू में नहीं आ रही, ऐसा ही जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब संसाधनों के लिए जंग छिड़ जाएगी, रोटी इतनी महंगी हो जाएगी कि गरीबों में भूखमरी के हालात पैदा हो जाएंगे, उत्पादन उन अनुपात में नहीं हो पाएगा जिस अनुपात में हमारी जनता को चाहिए, तो जागो हिंदुस्तानियों जागो, वरना ये ना कहना कि इसकी गलती भी सरकार की ही है




                 


No comments