अभी अभी

क्या दिल्ली मेट्रो वाकई दुनिया से पिछड़ी हुई है ?



‪#‎ABP‬ न्यूज़ ने आज एक रिपोर्ट दिखायी दिल्ली मेट्रो पर... उसमें ये बताया गया कि किस तरह मेट्रो ने ना सिर्फ दिल्ली बल्कि दूसरे शहरों में भी गहरी छाप छोडी है... लेकिन इसके एक हिस्से पर मुझे ऐतराज़ है... इसमें दिखाया कि हमारी मेट्रो दुनिया से कितना पीछे है... तुलना की गयी ‪#‎चीन‬ के ‪#‎शंघाई‬... ‪#‎बीजिंग‬ और ‪#‎अमेरिका‬ के ‪#‎न्यूयॉर्क‬ सबवे से... मेरा ऐतराज़ सिर्फ इस बात पर है कि ये क्यों कहा गया कि दुनिया भर की मेट्रो सेवाओं से हम कितने पीछे हैं.. क्योंकि जिन शहरों की मेट्रों सेवाओं से उसकी तुलना की गयी है.. वहां का डेमोग्राफिया... जनसंख्या... सवारियां... और सबसे बड़ी बात किराया... करीब-करीब सब दिल्ली से ज्यादा है... पहले आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो और दिल्ली शहर का डेमोग्राफिया क्या है... और यहां मेट्रो की सुविधा का इस्तेमाल करना कितना सस्ता है...
‪#‎दिल्ली‬ ‪#‎मेट्रो‬ की शुरुआत हुई दिसंबर 2002 में.. फिलहाल 195 किमी की दूरी ये तय करती है... 147 स्टेशन हैं... 24 लाख लोग रोज़ाना दिल्ली मेट्रो की सवारी करते हैं... साथ में ये भी बताना ज़रूरी है कि दिल्ली की जनसंख्या करीब 1 करोड़ 10 लाख है.. और इसका एरिया करीब 1484 वर्ग किलोमीटर का है... दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया है 8 रुपए और अधिकतम है 30 रु...
वहीं शंघाई में मेट्रो की शुरुआत मई 1993 में की गयी थी.. यानि दिल्ली मेट्रो से करीब 9 साल पहले... 548 किलोमीटर की दूरी ये तय करती है... 337 स्टेशन हैं... करीब 77.5 लाख लोग रोज़ाना सफर करते हैं... शंघाई की जनसंख्या करीब 2.42 करोड़ है.. यानि दिल्ली से दोगुने से भी ज्यादा... इसका एरिया है करीब 6340 वर्ग किलोमीटर का... यानि दिल्ली से करीब चार गुना... शंघाई मेट्रो में सफर करने के लिए न्यूनतम किराया भारतीय रुपयों में है.. 29 और अधिकतम है.. 160 रुपए...
बीजिंग की बात करें तो.. यहां पर मेट्रो की शुरुआत हुई थी... अक्टूबर 1969 में... यानि दिल्ली से 33 साल पहले... 527 किलोमीटर का सफर बीजिंग मेट्रो तय करती है... 319 स्टेशन हैं... और रोज़ाना करीब 92 लाख लोग सफर करते हैं... और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बीजिंग की जनसंख्या 2.15 करोड़ है... इसका एरिया 16410 वर्ग किलोमीटर का है... यानि दोनों ही मामलों में दिल्ली से कहीं ज्यादा... यहां पर मेट्रो का किराया भारतीय रुपयों में न्यूनतम 31 रु है.. और अधिकतम 104 रुपए....
अब बात करते हैं न्यूयॉर्क सबवे की.. यानि न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो की... इसकी शुरुआत हुई थी... दिल्ली से 98 साल पहले यानि 1904 में... 373 किलोमीटर की दूरी न्यूयॉर्क मेट्रो तय करती है... 421 स्टेशन हैं... 16.5 लाख लोग रोज़ाना सफर करते हैं... जनसंख्या यहां की करीब 85 लाख है... एरिया करीब 1214 वर्ग किलोमीटर का है... यहां पर मेट्रो कार्ड से सफर करेंगे तो सिंगल यात्रा का खर्च करीब 176 रुपए का है... और टोकन लेकर करते हैं तो करीब 192 रु का...
अब आप खुद तय करें की क्या वाकई दिल्ली मेट्रो दुनिया से पीछे है... और क्या इन आंकड़ों के बाद दिल्ली मेट्रो को पीछे कहना उचित होगा...

No comments